नहीं पता सरकार किसकी है
नहीं पता दरकार किसकी है
सत्य तो वो है जो कल गुज़र गया
इस रफ़्तार से रूठ ठहर गया
आज अखबार की खबर
कल फिर चल पड़ेगा ये शहर
शव को तौला हमने उसकी सोने की तराज़ू में
इंसानियत नीलाम की चंद मौहरों में
उसकी लाश पर बनेगा एक कारखाना
बनेगी स्टील बढेगा देश का खजाना
कल भूल चलेंगे उसके आँसूं हमसब
किसी सीमेंट के बगीचे में गयी है इंसानियत थम
खेत भूल गए खो गयी मिट्टी की मादक महक
किसी गुमनाम शमशान में जल रही है इंसानियत दहक दहक
उद्योग तुम्हारा शहर तुम्हारा
उजर गया गुलिस्तां हमारा
सोने की लंका आज फिर रची है
अशोक वाटिका आज फिर सजी है
क्या कलियुग में रावण करेगा रणविजय
राम की जयकार भूल कर जीतेगा भय
सुदामा क्या दरिद्र रहेगा
क्या गंगा में लहू बहेगा
किसी की ताकत बनी है धन
और कइयों को बनाया इसने निर्धन
जिस किसान के पास था हल
आज बना वो लाचार निर्बल
क्या आज फिर चुप बैठेगा इंसान
एक बार फिर मजबूर मरेगा कोई किसान
लाशों के पहाड़ पर तिरंगे की शान
यही बन गया है क्या हिन्दुस्तान।
Thursday, April 23, 2015
किसान की नीलामी
Wednesday, April 22, 2015
एक किसान की मौत
आज एक किसान की मौत का नज़ारा
देखा हिंदुस्तान ने
कौन था वो, किसको पता
किस गम में था वो बेचारा
जो खेत छोड़ शहर वो आया
जो हल चलाने वाले हाथ थे
क्यों बना बैठे फांसी का फंदा
कौन था उस भीड़ में ज़िंदा
कुछ बोलने वाले कुछ मौन धारी मुर्दा
किसकी ज़मीन, किसके मकान
किस दाम में बिकेगा आसमान
किस शहर में बसेगा हिंदुस्तान
आज फिर मर गया एक किसान
उसे बचाने वाला,
न था कोई इंसान
न कोई भगवान
जिया बेनाम, मारा अनजान
सूनी शमशान में एक और मेहमान
क्यों है मेरा भारत महान
देखा हिंदुस्तान ने
कौन था वो, किसको पता
किस गम में था वो बेचारा
जो खेत छोड़ शहर वो आया
जो हल चलाने वाले हाथ थे
क्यों बना बैठे फांसी का फंदा
कौन था उस भीड़ में ज़िंदा
कुछ बोलने वाले कुछ मौन धारी मुर्दा
किसकी ज़मीन, किसके मकान
किस दाम में बिकेगा आसमान
किस शहर में बसेगा हिंदुस्तान
आज फिर मर गया एक किसान
उसे बचाने वाला,
न था कोई इंसान
न कोई भगवान
जिया बेनाम, मारा अनजान
सूनी शमशान में एक और मेहमान
क्यों है मेरा भारत महान
Subscribe to:
Posts (Atom)